25 December 2012

गिरते बालों को रोकने के ये हैं कुछ बेहद खास तरीके

बालों का झडऩा आजकल एक आम समस्या है। बाल अगर थोड़े बहुत झड़े तो कोई चिंता की बात नहीं होती है। लेकिन अगर बाल बहुत अधिक झड़ रहे हों तो उनकी केयर करना जरूरी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास घरेलू उपाय जिन्हें अपनाने पर बाल नहीं गिरेंगे व घने होने लगेंगे..... - गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उनका पेस्ट बनाइए। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगाइए और कुछ समय बाद सिर को धो लीजिए। इससे बालों का गिरना कम होगा। - दालचीनी भी बालों की समस्या को दूर करने का कारगर उपाय है। दालचीनी और शहद के को मिलाकर बालों में लगाइए। इससे बालों का झडऩा बंद होगा। - शहद कई बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। शहद के प्रयोग से बालों का झडऩा भी रोका जा सकता है। शहद को बालों में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है। - ग्रीन टी को पीसकर बालों में लगाने से भी बाल नहीं झड़ते हैं। चाय को उबालकर छान ले और पानी से हेयर वाश करते समय बालों में डालें। ये बहुत अच्छे कंडीशनर का काम करता है। - नीम की पत्तियों को पीसकर नींबू डालकर लगाने और इसके लगातार प्रयोग से बालों का झडऩा बंद हो जाता हैं। - दही में नींबू का रस मिलाकर भी प्रयोग किया जा सकता है। नींबू के रस को दही में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। नहाने से पहले इस पेस्ट को बालों में लगाइए, 30 मिनट बाद बालों को धुल लीजिए। बालों का गिरना कम हो जाएगा। - गिरते बालों को रोकने के लिए दही बहुत कारगर घरेलू नुस्खा है। दही से बालों को पोषण मिलता है। इसके लिए बालों को धोने से कम से कम 30 मिनट पहले बालों में दही लगाना चाहिए। जब बाल पूरी तरह सूख जाएं तो पानी से धो लीजिए।

Feetured Post

ये है सनातन धर्म के संस्कार

  गर्व है हमें #सनातनी #अरुणा_जैन जी पर..अरुणा ने 25 लाख का इनाम ठुकरा दिया पर अंडा नही बनाया. ये सबक है उन लोगों के लिए जो अंडा और मांसाहा...