23 February 2013

हे हनुमंते

www.goswamirishta.com

हे हनुमंते
परमेश्वर कर लो स्वीकार,
मेरा प्रणाम, चरणों में तेरे,
ये छल कपट और द्वेष मेरे,
जल जाए तेज़ में तेरे,

शुद्ध करो मन जैसे गंगाजल,
हो जाये अंतर्मन ये निर्मल,
नाश करो हर दुःख मेरे भगवन,
शांत रहे मेरा ये हृदय-भुवन,

तेरा भक्त करे पुकार,
लगा दे इस दीन की नय्या पार,
हे, हनुमंत हे हे मारुतिनंदन,
ये दास करे तेरा अभीनंदन,

महिरावण को हार दिखाई,
पंच्मुख्या में आग जलाई,
हे राम दूत हे भीम भात्र,
करो कृपा, रहूँ तेरे चरणों के पास,

बल, विद्या, बुधि के स्वामी,
नमन करे तुम्हे हे अन्तर्यामी,
शीश झुकाए, प्राण बिछाये,
भक्त ये तेरा अश्रु बहाए,
जय हो जय हो, हे केसरी नंदन,
करो निवास इस हृदय में भगवन।

कर्मों की सजा

www.goswamirishta.com


जिंदगी में सभी के अपने कायदे या सिद्धांत होते हैं। हर व्यक्ति का जीवन जीने का अपना तरीका है। जो बात किसी के लिये उसका कर्तव्य और धर्म है वह किसी के लिये घोर पाप या नीच कृत्य हो सकता है। लेकिन शास्त्रों के अनुसार जिन कर्मों को पाप माना गया है उसकी सजा उसे अपनी मृत्यु के बाद मिलती है। किस पाप की क्या सजा मिलती है। इसका वर्णन गरूड़ पुराण में कुछ इस प्रकार दिया हुआ है। गरुड़ जी बोले- भगवान जीवों को उनके कौन से पाप कौन सी सजा मिलती है। वे किन अगला जन्म किस रूप में लेते हैं व भी बताइए।

भगवान कहते हैं गरूड़ ध्यान से सुनो-

- ब्रह्महत्या करने वाला क्षयरोगी।

- गाय की हत्या करने वाले कुबड़ा।

- कन्या की हत्या करने वाला कोढ़ी।

- स्त्री पर हाथ उठाने वाला रोगी।

- परस्त्री गमन करने वाला नपुंसक।

- गुरुपत्नी सेवन से खराब शरीर वाला।

- मांस खाने व मदिरा पीने वाले के दांत काले व अंग लाल होते हैं।

- दूसरे को न देकर अकेले मिठाई खाने वाले को गले का रोगी।

- घमंड से गुरु का अपमान करने वाले को मिरगी।

- झूठी गवाही देने वाला गूंगा।

- किताब चोरी करने वाला जन्मांध।

- झूठ बोलने वाला बहरा।

- जहर देने वाला पागल होता है।

- अन्न चोरी करने वाला चूहा।

- इत्र की चोरी करने वाले छछुंदर।

- जहर पीकर मरन वाले काले सांप।

- किसी की आज्ञा नहीं मानते वे निर्जन वन में हाथी होते हैं।

- ब्राह्मण गायत्री जप नहीं करते वे अगले जन्म में बगुला होते हैं।

- पति को बुरा-भला कहने वाली जूं बनती है।

- परपुरूष की कामना रखने वाली स्त्री चमगादड़ बनती है।

- मृतक के ग्यारहवे में भोजन करने वाला कुत्ता बनता है।

- मित्र की पत्नी से मोह रखने वाले गधा बनता है।

मानव

www.goswamirishta.com
आज के वैज्ञानिक युग में मिलने वाला सुख और आनंद एक नशे के सामने है जो मनुष्य के लिया कुछ ही क्षणौ का मेहमान बन कर आता है | वह सुख और अननद झूठा है, बनावटी है | आज सेहत कि नहीं बुखार कि गर्मी है | आज नीद ना आने का रोग एक आम बात बन गई है | नीद का आनंद लेने के लिया नीद कि गोली खाई जाती है किंतु फिर भी वास्तविक आनंद नहीं प्राप्त होता| मोहदय इस से बढ़ कर और क्या बात हो सकती है कि आज मनुष्य कि नीद भी हराम गो गई है और वह चैन से सो भी नहीं सकता | आज मानवता सच्चे शुक और आनंद के लिया एक प्रकार से छटपटा रही है तड़प रही है |

कुछ लोगो का कहना है कि आज मानव मूल्य नहीं गिर रहे | में हो यह कहूगा कि आज मानव उस सभ्यता में रह्ता है | जहाँ असहनुभुती, भ्रस्टाचार, बेइमानी, अनुशासनहीनता, इत्यादि बुरी भावनाओ का ताण्डव नतर्न हो रहा है वह इस सभ्यता में रहता है जहाँ इन्सान को इन्सान से जायदा विश्वास मशीन पर है | वह मशीन जिसका सब कुछ लोहे का बना होता है| जिसमें सब कुछ होता है पर इन्सानियत नहीं |

एक तर्क यह भी दिया जाता है आज मानव ने विज्ञान द्वारा चाँद, श्रुक, और सितारों पर विजय पा ली है और अब वहा नगर बसाने की योजनायें बना रहा है ताकी पृथ्वी के लोगो को अधिक से अधिक शुक मिले | महोदय, जो विपक्षी दोस्त यह तर्क पेश करते हैं, वे तो सावन के अंधे है जिन्हें केवल हरा ही हरा दिखाई देता है | उन्हें यह नहीं मालूम की आज आधी दुनिया भूकी, नंगी, और प्यासी है | लाखो लोग ऐसा है जो ठीठुरते हुआ साड़को की पटरियों पर रात काटते है | असन्ख्य लोग ऐसे है जिन्हें दो जून रोटी भी नसीब नहीं होती | आज पहले की अपेशा गरीबी, भुकमरी तथा अज्ञान का अधिक बोलबाला है | इन समस्याओ को सुलझाने तथ उन पर लोगो की दशा सुधारने की बजाय इस धरती से ऊपर किसी दुसरे लोक में पहुच कर खोज कर रहे है, क्या इस बात का सबूत नहीं कि आज मानक मूल्य बिल्कुल समाप्त होते जा रहे है |

आज के वैज्ञानिक युग के प्रतिक है बडे- बडे नगर, जिनमे एक ही मकान में रहने वाले लोग एक दुसरे के लिए अजनबी है | ऊपर की मंजिल में लाश को घेरे व्यक्ति बिलख- बिलख कर रो रहे है और नीचे कि मंजिल में शादी कि ख़ुशी में नाच हो रहा है| जयादा दूर ना जाइए, घरो की हालत पर ज़रा नज़र डालिए, सगे सम्बन्धी ही एक दुसरे का सुख क्षीनने के लिए खून के प्यासे बने हुए है| खून के प्यासे लोगो के ही कारण आज कि वैज्ञानिक सभ्यता ने संसार में दो विश्वयुद करवाए है जिनके भयानक प्रभाव बरसो बीत जाने के बाद भी नहीं मिट सके है| आज संसार में कोई भी ऐसा इन्सान नहीं जो छ|ती ठोक कर कहा सके कि वह पूरी तरहे सुखी है| आधुनिक युक में सबसे अधिक वैज्ञानिक उन्ती के कारण सभी देशो में आत्म हत्यओ कि दिन-ब-दिन बढ़ती हुई संख्या से मेरे ही पक्ष का समर्थन होता है कि वैज्ञानिक उन्नति के इस युग में मानव मूल्य गिरते जा रहे है|

Feetured Post

ये है सनातन धर्म के संस्कार

  गर्व है हमें #सनातनी #अरुणा_जैन जी पर..अरुणा ने 25 लाख का इनाम ठुकरा दिया पर अंडा नही बनाया. ये सबक है उन लोगों के लिए जो अंडा और मांसाहा...