11 September 2013

प्याज को इस तरह खाएंगे तो कभी नींद की गोली नहीं खानी पड़ेगी

www.goswamirishta.com

कहते हैं स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद लेना बहुत आवश्यक होता है। जो लोग पूरी नींद नहीं लेते उन्हें कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। धीरे-धीरे उन्हें अनिद्रा की समस्या हो जाती है। कई बार अनियमित दिनचर्या या असंतुलित खानपान केे कारण भी अनिद्रा रोग सताने लगता है अगर आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान है तो हम बताते हैं आपको इस समस्या को दूर करने के कुछ खास नुस्खे.....

-प्याज को भूनकर उसे पीसकर रस निकाल लीजिए और दो बड़े चम्मच रस नियमित पीजिए, इससे नींद न आने की शिकायत दूर हो जाती है।

- सोने से करीब दो घंटे पहले रात का भोजन करना चाहिए। कभी भी खाना खाकर तुरंत नहीं सोना चाहिए और ना ही भारी-भरकम भोजन करना चाहिए, हमेशा रात का खाना हल्का होना चाहिए।

- अनिद्रा रोग में दूध का सेवन बहुत लाभकारी होता है। रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुना दूध पीएं, इससे शरीर को तुरंत शक्ति प्राप्त होती है। जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है। मस्तिष्क तरोताजा हो जाता है परिणामस्वरूप नींद आसानी से आ जाती है।

- मीठे पदार्थो का सेवन नींद लाने में सहायक होता है। रोजाना रात को सोने से पहले पचास ग्राम गुड़ या कोई मीठी चीज खाने से अनिद्रा रोग का नाश होता है लेकिन डाइबिटीज के मरीजों को ये प्रयोग नहीं करना चाहिए।

- सुबह जल्दी उठकर किसी पार्क में घुमने जाएं, योगा करें। सुबह की धूप के नियमित सेवन से मिलैटोनिन नामक हारमोन के निर्माण में वृद्धि होती है, जो गहरी नींद में सहायक होता है।
Photo
Photo

No comments:

Feetured Post

ये है सनातन धर्म के संस्कार

  गर्व है हमें #सनातनी #अरुणा_जैन जी पर..अरुणा ने 25 लाख का इनाम ठुकरा दिया पर अंडा नही बनाया. ये सबक है उन लोगों के लिए जो अंडा और मांसाहा...