विचारों के अनुरूप ही मनुष्य की स्थिति और गति होती है। श्रेष्ठ विचार सौभाग्य का द्वार हैं, जबकि निकृष्ट विचार दुर्भाग्य का,आपको इस ब्लॉग पर प्रेरक कहानी,वीडियो, गीत,संगीत,शॉर्ट्स, गाना, भजन, प्रवचन, घरेलू उपचार इत्यादि मिलेगा । The state and movement of man depends on his thoughts. Good thoughts are the door to good fortune, while bad thoughts are the door to misfortune, you will find moral story, videos, songs, music, shorts, songs, bhajans, sermons, home remedies etc. in this blog.
जनहित में जारी....
www.goswamirishta.com
आजकल नए बने ताज एक्सप्रेस वे पर रोजाना गाड़ियों के टायर फटने के मामले सामने आ रहे हैं जिनमें रोजाना कई लोगों की जानें जा रही हैं.
एक दिन बैठे बैठे मन में प्रश्न उठा कि आखिर देश की सबसे आधुनिक सड़क पर ही सबसे ज्यादा हादसे क्यूँ हो रहे हैं? और हादसों का तरीका भी केवल एक ही वो भी टायर फटना ही मात्र, ऐसा कोन सी कीलें बिछा दीं सड़क पर हाईवे बनाने वालों ने?
दिमाग ठहरा खुराफाती सो सोचा आज इसी बात का पता किया जाये. तो टीम जुट गई इसका पता लगाने में.
अब सुनिए हमारे प्रयोग के बारे में.
मेरे पास तो इको फ्रेंडली हीरो जेट है सो इतनी हाई-फाई गाडी को तो एक्सप्रेस वे अथोरिटी इजाजत देती नहीं सो हमारे dost ko बुला लिया उनके पास Scorpico है
(ध्यान रहे असली मुद्दा टायर फटना है)
सबसे पहले हमनें ठन्डे टायरों का प्रेशर चेक किया और उसको अन्तराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप ठीक किया जो कि 25 PSI है. (सभी विकसित देशों की कारों में यही हवा का दबाव रखा जाता है जबकि हमारे देश में लोग इसके प्रति जागरूक ही नहीं हैं या फिर ईंधन बचाने के लिए जरुरत से ज्यादा हवा टायर में भरवा लेते हैं जो की 35 से 45 PSI आम बात है).
खैर अब आगे चलते हैं.
इसके बाद ताज एक्सप्रेस वे पर हम नोएडा की तरफ से चढ़ गए और गाडी दोडा दी. गाडी की स्पीड हमनें 150 - 180 KM /H रखी. इस रफ़्तार पर गाडी को पोने दो घंटे दोड़ाने के बाद हम आगरा के पास पहुँच गए थे. आगरा से पहले ही रूककर हमने दोबारा टायर प्रेशर चेक किया तो यह चोंकाने वाला था. अब टायर प्रेशर था 52 PSI .
अब प्रश्न उठता है की आखिर टायर प्रेशर इतना बढ़ा कैसे सो उसके लिए हमने थर्मोमीटर को टायर पर लगाया तोटायर का तापमान था 92 .5 डिग्री सेल्सियस.
सारा राज अब खुल चुका था, कि टायरों के सड़क पर घर्षण से तथा ब्रेकों की रगड़ से पैदा हुई गर्मी से टायर के अन्दर की हवा फ़ैल गई जिससे टायर के अन्दर हवा का दबाव इतना अधिक बढ़ गया. चूँकि हमारे टायरों में हवा पहले ही अंतरिष्ट्रीय मानकों के अनुरूप थी सो वो फटने से बच गए. लेकिन जिन टायरों में हवा का दबाव पहले से ही अधिक (35 -45 PSI) होता है या जिन टायरों में कट लगे होते हैं उनके फटने की संभावना अत्यधिक होती है.
अत : ताज एक्सप्रेस वे पर जाने से पहले अपने टायरों का दबाव सही कर लें और सुरक्षित सफ़र का आनंद लें. मेरी एक्सप्रेस वे अथोरिटी से भी येविनती है के वो भी वाहन चालकों को जागरूक करें ताकि यह सफ़र अंतिम सफ़र न बने.
आप सभी मित्रों से अनुरोध है कि इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें. चूँकि ऐसा करके आपने यदि एक जान भी बचा ली तो आपका मनुष्य जन्म धन्य होगा
कम्प्यूटर पर ज्यादा बैठते हैं तो कीजिए ये एक्सरसाइज
www.goswamirishta.com
दिनभर कम्प्यूटर के सामने बैठे-बैठे हाथ-पैर, आंखे और पूरे शरीर की बुरी हालत हो जाती है। वैसे तो यह सब सामान्य बात ही नजर आती है परंतु इसका हमारे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।
दिनभर कम्प्यूटर पर कार्य करने वाले अधिकांश लोगों में एक समय बाद चिड़चिड़ापन आ जाता है और वे मानसिक तनाव भी झेलते हैं। जिससे उनका पारिवारिक जीवन और कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। समय रहते इस तनाव को दूर करने का उपाय कर लिया जाए तो आप भी हमेशा खुश और स्वस्थ रह सकते हैं। आपकी आंखों की रोशनी हमेशा चमकती रहेगी और चश्मों आदि से निजात मिलेगी।
यह एक्सरसाइज करें
- कम्प्यूटर पर कार्य करने वाले लोगों की आंखों पर सबसे अधिक दबाव पड़ता है। इसलिए आंखों की सुरक्षा के लिए आंखों की पुतलियों को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाए। फिर गोल-गोल घुमाएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी और आंखों को ठंडक मिलेगी।
- बैठे-बैठे पीठ दर्द करने लगती है तो इस दर्द को दूर करने के लिए दोनों हाथों से कोहनियां से मोडि़ए और दोनों हाथों की अंगुलियों को कंधे पर रखें। अब दोनों हाथों की कोहनियों को मिलाते हुए और सांस भरते हुए कोहनियों को सामने से ऊपर की ओर ले जाएं। कोहनियों को घुमाते हुए नीचे की ओर सांस छोड़ते हुए ले जाएं। कोहनियों को विपरीत दिशा में भी घुमाइए।
- गर्दन दर्द से बचने के लिए गर्दन को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे घुमाएं। गोल-गोल घुमाए। इससे आपकी गर्दन का दर्द ठीक हो जाएगा।
यह क्रियाएं प्रतिदिन करने पर कुछ ही दिनों में आप मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त कर लेंगे और फिर अच्छे से कार्य कर सकेंगे।
0
0
यहां है आधा शिव आधा पार्वती रूप शिवलिंग
www.goswamirishta.com
धार्मिक दृष्टि से पूरा संसार ही शिव का रुप है। इसलिए शिव के अलग-अलग अद्भुत स्वरुपों के मंदिर और देवालय हर जगह पाए जाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर स्थित है - हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित काठगढ़ महादेव। इस मंदिर का शिवलिंग ऐसे स्वरुप के लिए प्रसिद्ध है, जो संभवत: किसी ओर शिव मंदिर में नहीं दिखाई देता। इसलिए काठगढ़ महादेव संसार में एकमात्र शिवलिंग माने जाते हैं, जो आधा शंकर और आधा पार्वती का रुप लिए हुए है। यानि एक शिवलिंग में दो भाग हैं। इसमें भगवान शंकर के अर्द्धनारीश्वर स्वरुप के साक्षात दर्शन होते हैं। शिव रुप का भाग लगभग ७ फुट और पार्वती रुप का शिवलिंग का हिस्सा थोड़ा छोटा होकर करीब ६ फुट का है। इस शिवलिंग की गोलाई लगभग ५ फिट है।
शिव और शक्ति का दोनों के सामूहिक रुप के शिवलिंग दर्शन से जीवन से पारिवारिक और मानसिक दु:खों का अंत हो जाता है।
शिवपुराण की कथा अनुसार जब ब्रह्मा और विष्णु के बीच बड़े और श्रेष्ठ होने की बात पर विवाद हुआ, तब बहुत तेज प्रकाश के साथ एक ज्योर्तिलिंग प्रगट हुआ। अचंभित विष्णु और ब्रह्मदेव उस ज्योर्तिलिंग का आरंभ और अंत नहीं खोज पाए। किंतु ब्रह्मदेव ने अहं के कारण यह झूठा दावा किया कि उनको अंत और आरंभ पता है। तब शिव ने प्रगट होकर ब्रह्म देव की निंदा की और दोनों देवों को समान बताया। माना जाता है कि वही ज्योर्तिमय शिवलिंग ही काठगढ़ का शिवलिंग है।
चूंकि शिव का वह दिव्य लिंग शिवरात्रि को प्रगट हुआ था, इसलिए लोक मान्यता है कि काठगढ महादेव शिवलिंग के दो भाग भी चन्द्रमा की कलाओं के साथ करीब आते और दूर होते हैं। शिवरात्रि का दिन इनका मिलन माना जाता है।
काठगढ़ में सावन माह और महाशिवरात्रि के दिन विशेष शिव पूजा और धार्मिक आयोजन होते हैं। इसलिए इस समय काठगढ़ की यात्रा सबसे अच्छा मानी जाती है।
काठगढ़ शिवलिंग दर्शन के लिए पहुंचने का मुख्य मार्ग पंजाब का पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के इंदौरा तहसील से है। जहां से काठगढ़ की दूरी लगभग ६ से ७ किलोमीटर है।
0
0
कहां होता है शिवलिंग में शिव मुख ?
www.goswamirishta.com
शिवलिंग पूजा मन से कलह को मिटाकर जीवन में हर सुख और खुशियाँ देने वाली मानी गई है। हर देव पूजा के समान शिवलिंग पूजा में भी श्रद्धा और आस्था महत्व रखती है। किंतु इसके साथ शास्त्रोंक्त नियम-विधान अनुसार शिवलिंग पूजा शुभ फल देने वाली मानी गई है। इन नियमों में एक है शिवलिंग पूजा के समय भक्त का बैठने की दिशा। जानते हैं शिवलिंग पूजा के समय किस दिशा और स्थान पर बैठना कामनाओं को पूरा करने की दृष्टि से विशेष फलदायी है।
- जहां शिवलिंग स्थापित हो, उससे पूर्व दिशा की ओर चेहरा करके नहीं बैठना चाहिये। क्योंकि यह दिशा भगवान शिव के आगे या सामने होती है और धार्मिक दृष्टि से देव मूर्ति या प्रतिमा का सामना या रोक ठीक नहीं होती।
- शिवलिंग से उत्तर दिशा में भी न बैठे। क्योंकि इस दिशा में भगवान शंकर का बायां अंग माना जाता है, जो शक्तिरुपा देवी उमा का स्थान है।
- पूजा के दौरान शिवलिंग से पश्चिम दिशा की ओर नहीं बैठना चाहिए। क्योंकि वह भगवान शंकर की पीठ मानी जाती है। इसलिए पीछे से देवपूजा करना शुभ फल नहीं देती।
- इस प्रकार एक दिशा बचती है - वह है दक्षिण दिशा। इस दिशा में बैठकर पूजा फल और इच्छापूर्ति की दृष्टि से श्रेष्ठ मानी जाती है। सरल अर्थ में शिवलिंग के दक्षिण दिशा की ओर बैठकर यानि उत्तर दिशा की ओर मुंह कर पूजा और अभिषेक शीघ्र फल देने वाला माना गया है। इसलिए उज्जैन के दक्षिणामुखी महाकाल और अन्य दक्षिणमुखी शिवलिंग पूजा का बहुत धार्मिक महत्व है।
शिवलिंग पूजा में सही दिशा में बैठक के साथ ही भक्त को भस्म का त्रिपुण्ड़् लगाना, रुद्राक्ष की माला पहनना और बिल्वपत्र अवश्य चढ़ाना चाहिए। अगर भस्म उपलब्ध न हो तो मिट्टी से भी मस्तक पर त्रिपुण्ड्र लगाने का विधान शास्त्रों में बताया गया है।
0
0
आरोग्य देता है शिव-सूर्य पूजन
www.goswamirishta.com
श्रावण कृष्ण सप्तमी तिथि सूर्य को समर्पित है अत: सप्तमी को सूर्य के रूप में भगवान शंकर का पूजन विधि-विधान से करने पर तेज की प्राप्ति होती है। इस दिन प्रात:काल सूर्य को जल चढ़ाने से आरोग्य तो मिलता ही है साथ ही इसके निरंतर करने से आंखों एवं सिरदर्द का निदान भी होता है। इस दिन तांबे से निर्मित वस्तुओं का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
इस दिन शीतला सप्तमी का व्रत भी महिलाओं द्वारा किया जाता है। महिलाएं यह व्रत अखंड सौभाग्य की इच्छा से करती है। इस दिन शीतलामाता की पूजा शीतल सामग्री से की जाती है। इस दिन घरों में चुल्हा भी नहीं जलाया जाता।

विवाह में सात फेरे ही क्यों?
www.goswamirishta.com
इंसानी जिंदगी में विवाह एक बेहद महत्वपूर्ण घटना है। जब दो इंसान जीवन भर साथ में मिलकर धर्म के रास्ते से जीवन लक्ष्य की प्राप्ति का प्रयास करते हैं। हर परिस्थिति में एक - दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया जाता है। संकल्प या वचन सदैव देव स्थानों या देवताओं की उपस्थिति में लेने का प्रावधान होता है। इसीलिये विवाह के साथ फेरे और वचन अग्रि के सामने लिये जाते हैं। फेरे सात ही क्यों लिये जाते हैं इसका कारण सात अंक की महत्ता के कारण होता है। शास्त्रों में सात की बजाय चार फेरों का वर्णन भी मिलता है। तथा चार फेरों में से तीन में दुल्हन तथा एक में दुल्हा आगे रहता है। किन्तु फिर भी आजकल विवाह में सात फेरों का ही अधिक प्रचलन है। हमारी संस्कृति में, हमारे जीवन में, हमारे जगत में इस अंक विशेष का कितना महत्व है आइये जाने.....
- सूर्य प्रकाश में रंगों की संख्या भी सात।
- संगीत में स्वरों की संख्या की संख्या भी सात: सा, रे, गा, मा, प , ध, नि।
- पृथ्वी के समान ही लोकों की संख्या भी सात: भू, भु:, स्व: मह:, जन, तप और सत्य।
- सात ही तरह के पाताल: अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल और पाताल।
- द्वीपों तथा समुद्रों की संख्या भी सात ही है।
- प्रमुख पदार्थ भी सात ही हैं: गोरोचन, चंदन, स्वर्ण, शंख, मृदंग, दर्पण और मणि जो कि शुद्ध माने जाते हैं।
- प्रमुख क्रियाएं भी सात ही हैं: शौच, मुखशुद्धी, स्नान, ध्यान, भोजन, भजन तथा निद्रा।
- पूज्यनीय जनों की संख्या भी सात ही है: ईश्वर, गुरु, माता, पिता, सूर्य, अग्रि तथा अतिथि।
- इंसानी बुराइयों की संख्या भी सात: ईष्र्या, का्रोध, मोह, द्वेष, लोभ, घृणा तथा कुविचार।
- वेदों के अनुसार सात तरह के स्नान: मंत्र स्नान, भौम स्नान, अग्रि स्नान, वायव्य स्नान, दिव्य स्नान, करुण स्नान, और मानसिक स्नान।
7- अंक की इस रहस्यात्मक महत्ता के कारण ही प्राचीन ऋषि-मुनियों, विद्वानों या नीति-निर्माताओं ने विवाह में सात फेरों तथा सात वचनों को शामिल किया है। अपने परिजनों, संबधियों और मित्रों की उपस्थिति में वर-वधु देवतुल्य अग्नि की सात परिक्रमा करते हुए सात वचनों को निभाने का प्रण करते हैं यानि कि संकल्प करते हैं। मन ही मन ईश्वर से कामना करते हैं कि हमारा प्रेम सात समुद्रों जितना गहरा हो। हर दिन उसमें संगीत के सातों स्वरों का माधुर्य हो। जीवन में सातों रंगों का प्रकाश फै ले। दोनों एक होकर इतने सद्कर्म करें कि हमारीख्याती सातों लोकों में सदैव बनी रहे।

वैवाहिक जीवन खुशनुमा बनाएं योग से
www.goswamirishta.com
अधिकांश विवाहित युगलों के मध्य छोटे-छोटे झगड़े तो सामान्य सी बात है परंतु कई बार यही छोटे-छोटे झगड़े बढ़ जाते हैं और दोनों का जीवन परेशानियों से घिर जाता है।
सामान्यत: इन झगड़ों की वजह आपसी तालमेल की कमी ही होती है। तालमेल की कमी दोनों की व्यस्तता की परिणाम है। पति ऑफिस और बाहर के कार्यों में इतना उलझा रहता है कि घर आते-आते अत्यधिक मानसिक तनाव महसूस करने लगता है। पत्नी घर के कार्यों में उलझी रहती है। यदि पति-पत्नी दोनों जॉब करते हैं तो सामान्यत: उनके बीच झगड़े अधिक होते हैं।
इन झगड़ों से कैसे बचें...
वैसे तो इन झगड़ों से बचने के कई उपाय हैं और सभी उन पर अमल भी करते हैं। इन सभी उपायों के अतिरिक्त एक और रास्ता है योग। योगासन का महत्व सभी अच्छे जानते ही हैं।
- प्रतिदिन योग करने से दिनभर मन शांत रहता है।
- कार्य करने की क्षमता बढ़ जाती है।
- दिनभर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
- स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है।
- मन शांत रहेगा तो आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा सामंजस्य बना सकेंगे।
- क्रोध ही कई झगड़ों की वजह होता है। योग क्रोध को नियंत्रित करता है।

जवानी में सफेद बाल और रूसी, नाखुन रगड़ो
www.goswamirishta.com
आज अधिकांश युवाओं को सफेद बाल की समस्या परेशान कर रही है। असमय सफेद बाल से बचने के लिए युवा कई तरह के जतन करते हैं। कई दवाइयां, शैम्पू आदि का प्रयोग करते हैं। काफी पैसा लगाने के बाद भी बाल सफेद होने से नहीं रोक पाते। बालों को सफेद होने से रोकने के लिए एक बहुत सरल क्रिया है हाथों के नाखुन रगडऩा।
नाखुन रगडऩे से बाल काले क्यों रहते हैं...
नाखुन रगडऩे से बाल काले रहते हैं क्योंकि हमारे हाथों के नाखुन के नीचे जो ग्रंथियां और नसें हैं, उनका संबंध बालों से है। लगातार नाखुन रगडऩे से इन ग्रंथियां एक्टिव रहती है और बालों को सफेद होने से रोकती है।
- यह क्रिया काफी फायदेमंद हैं और इससे बहुत जल्द बाल सफेद होने पर रोक लग जाती है।
- इस क्रिया को आप कभी भी कहीं भी कर सकते हैं।
- इस क्रिया के लिए समय आदि का कोई बंधन नहीं है।
- आपको जहां समय मिले इस क्रिया को कर सकते हैं।
- इस क्रिया से बालों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
- बालों से रूसी दूर हो जाती है।
कैसे रगड़े नाखुन...
नाखुन रगडऩे के लिए अपने दोनों को समान रूप से आमने-सामने रखकर अंगुलियों को अंदर की मोड़ें। अब दोनों हाथों की अंगुलियों को परस्पर रगडऩा शुरू करें। यह क्रिया कभी भी की जा सकती है। इस क्रिया को कम से कम पांच मिनिट तक अवश्य करें। इसका नियमित अभ्यास आपके बालों को असमय सफेद होने से रोकेगा।
सावधानी...
इस क्रिया को आराम से करें। ज्यादा तेजी से नाखुन ना रगड़ें। नाखुन पर अत्यधिक दबाव भी ना बनाएं। ध्यान रहे नाखुनों से अंगुलियों की त्वचा को कोई नुकसान ना पहुंचे।

दुकान में वास्तु
www.goswamirishta.com
दुकान आपके आय का मुख्य स्त्रोत होती है अत: इसका वास्तु सम्मत होना अतिआवश्यक है। इसके लिए निम्न बातों का ध्यान रखें-
1- दुकान में सदैव पूजा स्थल ईशान कोण में ही बनवाएं।
2- अलमारी या फर्नीचर दुकान के दक्षिण-पश्चिम भाग में और स्वामी को उत्तराभिमुख होकर बैठना चाहिए। ऐसा संभव न हो तो दक्षिण-पश्चिम या पूर्वाभिमुख होकर भी बैठ सकते हैं।
3- अग्नि संबंधी उपकरण जैसे- विद्युत का मीटर, जनरेटर, इन्वर्टर आदि आग्नेय कोण में ही स्थापित करवाएं।
4- दुकान में पीने के पानी की व्यवस्था उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम में करनी चाहिए।
5- उत्तर क्षेत्र कुबेर का स्थान माना जाता है जो कि धन वृद्धि के लिए शुभ है। यदि कोई व्यापारिक वार्ता, परामर्श, लेन-देन या कोई बड़ा सौदा करें तो मुख उत्तर की ओर रखें। इससे व्यापार में काफी लाभ होता है।
6- व्यापारियों को कैश बॉक्स और महत्वपूर्ण कागज चैक-बुक आदि दाहिनी ओर रखना चाहिए।
इन उपायों से धन लाभ तो होता ही है साथ ही समाज में मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

Subscribe to:
Comments (Atom)
Feetured Post
ShadiRishta.com – Best Matrimony Website in India Free
ShadiRishta.com – Best Matrimony Website in India Free Looking for the best matrimony website in India free? 🌸 Your search ends with Sha...