www.goswamirishta.com
पुराने समय से यह धारणा चली आ रही है कि घर-गृहस्थी भक्ति, मोक्ष और ज्ञान के मार्गों पर चलने में बाधक है। गृहस्थ जीवन को त्याग कर ही इन मार्गों पर चला जा सकता है। लेकिन यह धारणा सत्य नहीं है।
प्राचीन भारत के अधिकांश ऋषि-मुनि गृहस्थ ही थे। पत्नी-पुत्र आदि उनके तत्वचिन्तन में, उनके ऋषि जीवन में कभी बाधा नहीं बने, अपितु गृहस्थ उनके लिए आनन्द योग का सहायक ही सिद्ध हुआ। वे भी इन्दिय भोग भोगते थे, किन्तु उनका प्रभाव अपने चित्त पर नहीं पड़ने देते थे।
मनु और उनकी पत्नी शतरूपा ब्रह्मा जी के अलग अलग दो भागो से प्रगट हुए। इनकी तीन बेटिया हुई। आकूति , प्रसूति और देवहूति। आकूति का विवाह रुचि प्रजापति से हुआ और प्रसूति का विवाह दक्ष प्रजापति से हुआ। ये वही दक्ष हैं जो माता पार्वती के पूर्वजन्म में उनके पिता थे और भगवान् शिव के पार्षद वीरभद्र ने जिनका यज्ञ विध्वंश किया था।
कर्दम मुनि का विवाह मनु जी की तीसरी बेटी देवहूति से हुआ। राजकुमारी देवहूति ने कर्दम ऋषि के साथ उस तपोवन में रहकर पति की सेवा करती रही। राजपुत्री होने का जरा भी उन्हें अभिमान नहीं था। कर्दम ऋषि काफी प्रसन्न एवं संतुष्ट हुए। उन्होंने पत्नी देवहूति को देवदुर्लभ सुख प्रदान किया।
परम तेजस्वी दम्पति के गृहस्थ धर्म में पहले नौ कन्याओं का जन्म हुआ। इन नौ कन्याओं का विवाह ब्रह्मा जी के अंश से उत्पन्न नौ ऋषिओं से हुआ ।
(1) कला - मरीचि ऋषि के साथ विवाहित
(2) अनुसूया - अत्रि ऋषि के साथ विवाहित
(3) श्रद्धा - अड्गिंरा ऋषि के साथ विवाहित
(4) हविर्भू - पुलस्त ऋषि के साथ विवाहित
(5) गति - पुलह ऋषि के साथ विवाहित
(6) क्रिया - क्रत्तु ऋषि के साथ विवाहित
(7) ख्याति - भृगु ऋषि के साथ विवाहित
(8) अरूंधति - वशिष्ठ ऋषि के साथ विवाहित
(9) शान्ति देवी - अथर्वा ऋषि के साथ विवाहित
कर्दम ऋषि ने सन्यास लेना चाहा तो ब्रह्माजी ने उन्हें समझाया कि अब तुम्हारे पुत्र के रूप में स्वयं मधुकैटभ भगवान कपिलमुनि पधारने वाले हैं। प्रतीक्षा करो।
कर्दम एवं देवहूति की तपस्या के फलस्वरूप भगवान श्री कपिलमुनि उनके गर्भ से प्रकट हुए।
कहने का तात्पर्य यह है कि हम ग्रुहस्थ गोस्वामी और त्यागी मे कोइ अन्तर नहि है "जय दशनाम"

![Photo: शिव के सभी अनुयायियों का विश्वास है कि भगवान शिव ईश्वर हैं... जिनकी परम सत्ता, पराशिव, दिक्काल और रुप से परे है... योगी मौन रुप से उसे "नेति नेति" कहते हैं... जी हाँ... भगवान शिव ऐसे ही अबोधगम्य भगवान हैं...
शिव के सभी अनुयायियों का विश्वाश है कि भगवान शिव ईश्वर हैं... जिनके प्रेम की सर्वव्यापी प्रकृति, पराशक्ति, आधारभूत, मूल तत्व या शुद्ध चेतना है... जो सभी स्वरुपों से ऊर्जा, अस्तित्व, ज्ञान और परमानन्द के रुप में बहती रहती है...
शिव के सभी अनुयायियों का विश्वास है कि भगवान शिव ईश्वर हैं... जिनकी सर्वव्यापी प्रकृति परम् आत्मा, सर्वोपरि महादेव, परमेश्वर, वेदों एवं आगमों की प्रणेता तथा सभी सत्ताओं की कर्ता भर्ता एवं हर्ता हैं...
शिव के सभी अनुयायी शिव-शक्ति के पुत्र महादेव भगवान गणेश में विश्वास करते हैं तथा कोई भी पूजा या कार्य प्रारंभ करने से पूर्व उनकी पूजा अवश्य करते हैं... उनका नियम सहानुभूतिशील है... उनका विधान न्यायपूर्ण है... न्याय ही उनका मन है...
शिव के सभी अनुयायी शिव - शक्ति के पुत्र महादेव कार्तिकेय में विश्वास करते हैं... जिनकी कृपा का वेल अज्ञान के बंधन को नष्ट कर देता है... योगी पद्मासन में बैठकर मुरूगन की उपासना करते हैं... इस आत्मसंयम से... उनका मन शांत हो जाता है...
शिव के सभी अनुयायियों का विश्वास है कि सभी आत्माओं की रचना भगवान शिव ने की है और वे तद्रूप (उन्ही जैसी) हैं तथा जब उनकी कृपा से अणव, कर्म और माया दूर हो जाएगी, तो सभी आत्माएं इस तद्रूपता का पूर्ण साक्षात्कार कर लेंगी...
शिव के सभी अनुयायी तीन लोकों में विश्वास करते हैं... स्थूल लोक [भूलोक] जहां सभी आत्माएं भौतिक शरीर धारण करती हैं... सूक्ष्म लोक [अंतर्लोक] जहां आत्माएं सूक्ष्म शरीर धारण करती हैं... तथा कारण लोक [शिवलोक] जहां आत्माएं अपने स्व-प्रकाशमान स्परुप में विद्यमान रहती हैं...
शिव के सभी अनुयायी कर्म के विधान में विश्वास करते हैं... कि सबको अपने सभी कर्मों का फल अवश्य मिलता है... और यह कि सभी कर्मों के नष्ट होने तक और मोक्ष या निर्वाण प्राप्त होने तक सभी आत्मा बार-बार शरीर धारण करती रहती हैं...
शिव के सभी अनुयायियों का विश्वास है कि ज्ञान या प्रज्ञा प्राप्त करने के लिए चर्या या धार्मिक जीवन, क्रिया या मंदिर में पूजा और जीवित सत्गुरू की कृपा से योगाभ्यास अत्यावश्यक है... जो पराशिव की और ले जाता है...
शिव के सभी अनुयायियों का विश्वास है अशुभ या अमंगल का कोई तात्त्विक अस्तित्व नहीं है... जब तक अशुभ के आभास का स्रोत अज्ञान स्वयं न हो, अशुभ का कोई स्रोत नहीं है... शैव हिन्दू वास्तव में दयालु होते हैं... वे जानते हैं कि अन्ततः कुछ भी शुभ या अशुभ नहीं है... सबकुछ शिव की इच्छा है...
शिव के सभी अनुयायियों का विश्वास है कि तीनों लोकों द्वारा सामंजस्यपूर्वक एक साथ कार्य करना धर्म है और यह कि यह सामंजस्य मंदिर में पूजा करके उत्पन्न किया जा सकता है... जहां पर तीनों लोकों की सत्ताएं संप्रेषण कर सकती हैं...
शिव के सभी अनुयायी पंचाक्षर मंत्र, पांच पवित्र अक्षरों से बने मंत्र "नमः शिवाय" में विश्वास करते हैं... जो शैव संप्रदाय का प्रमुख और अनिवार्य मंत्र है... "नमः शिवाय" का रहस्य इसे सही होठों से सही समय पर सुनना है...](https://fbcdn-sphotos-d-a.akamaihd.net/hphotos-ak-snc6/c0.0.400.400/p403x403/166537_523634161004196_81202154_n.jpg)