गोरी त्वचा पाने के घरेलू उपायHome remedies to get fair skin

भारत में गोरेपन को खूबसूरती का पैमाना माना जाता है। इसी खूबसूरती को हासिल करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी किए जाते हैं। महंगी से महंगी क्रीम, लोशन आदि सबका उपयोग किया जाता है। लेकिन यह भी सच है कि रंगत केवल एक ही रात में नही बदली जा सकती इसमें समय लगता है। अगर आप भी अपनी रंगत को गोरा करना चाहते है तो घर में उपलब्‍ध चीजों की सहायता से ऐसा किया जा सकता है।

एक बाल्टी ठण्डे या गुनगुने पानी में दो नींबू का रस मिलाकर गर्मियों में कुछ महीने तक नहाने से त्वचा का रंग निखरने लगता है।
आंवले का मुरब्बा रोज खाने से दो-तीन महीने में ही रंग निखरने लगता है।
गाजर का जूस आधा गिलास खाली पेट सुबह लेने से एक महीने में रंग निखरने लगता है।
पेट को हमेशा ठीक रखें, कब्ज न रहने दें।
अधिक से अधिक पानी पीएं।
चाय कॉफी का सेवन कम करें।
रोजाना सुबह शाम खाना खाने के बाद थोड़ी मात्रा में सोंफ खाने से खून साफ होने लगता है और त्वचा की रंगत बदलने लगती है।

गोरी त्वचा पाने के घरेलू उबटन - इन सब उपायों के अलावा आप विभिन्न प्रकार के घरेलू उबटन लगा कर भी अपनी त्वचा की रंगत निखारी जा सकती है।

हल्दी पैक- त्वचा की रंगत को निखारने के लिए हल्दी एक अच्छा तरीका है। पेस्ट बनाने के लिए हल्दी और बेसन या फिर आटे का प्रयोग करें। हल्दी में ताजी मलाई, दूध और आटा मिला कर गाढा पेस्ट बनाएं, इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट लगाएं और ठंडे पानी से धो लें।

हनी आल्मड स्क्रब- बादाम भी रंगत निखारने का काम करता है। रात को 10 बादाम पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उसे छील कर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में थोड़ा सा शहद मिलाएं और इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाकर स्क्रब करें।

चंदन- गोरी रंगत देने के अलावा यह एलर्जी और पिंपल को भी दूर करता है। पेस्ट बनाने के लिए चंदन पाउडर में 1 चम्मच नींबू और टमाटर का रस मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगाकर थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

केसर पैक- उबटन बनाने के लिए आपको दही और क्रीम में थोड़ा सा केसर मिला लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। केसर के इस उबटन से भी कुछ दिन में आपकी त्वचा गोरी होने लगेगी।

चिरौंजी का पैक- गोरी रंगत के लिए मजीठ, हल्दी, चिरौंजी का पाउडर लें इसमें थोड़ा सा शहद, नींबू और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे, गरदन, बांहों पर लगाएं और एक घंटे के बाद चेहरा धो दें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से चेहरे का रंग निखर जाएगा।

मसूर दाल पैक- मसूर की दाल का पाउडर लें इसमें अंडे की जर्दी, नीबू का रस व कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। रोज इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं, सूखने पर ठंडे पानी से धो लें। चेहरे का रंग निखर जाएगा।

बेसन का उबटन- बेसन 2 चम्मच, सरसों का तेल 1 चम्मच और थोड़ा सा दूध मिला कर पेस्ट बना लें। पूरे शरीर पर इस उबटन को लगा लें। कुछ देर बाद हाथ से रगड कर छुडाएं और स्नान करें। त्वचा गोरी व मुलायम हो जाएगी।

इन सब घरेलू उपायों को अपना कर आप कुछ ही दिनों में स्वस्थ, सुंदर, चमकदार और गोरी त्वचा पा सकती है।
0 0

एलोवेरा को आयुर्वेद में संजीवनी कहा गया है।

एलोवेरा को आयुर्वेद में संजीवनी कहा गया है। त्‍वचा की देखभाल से लेकर बालों की खूबसूरती तक और घावों को भरने से लेकर सेहत की सुरक्षा तक में इस चमत्‍कारिक औषधि का कोई जवाब नहीं है। एलोवेरा विटामिन ए और विटामिन सी का बड़ा स्रोत है।

* एलोवेरा का जूस नियमित पीने वाला व्‍यक्ति कभी बीमार नहीं पड़ता है।

* एलोवेरा जूस के सेवन से पेट के रोग जैसे वायु, अल्सर, अम्‍लपित्‍त आदि की शिकायतें दूर हो जाती हैं। पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में इससे बड़ा कोई औषधि नहीं है।

* जोडों के दर्द और रक्त शोधक के रूप में भी एलोवेरा बेजोड़ है।

* एलोवेरा बालों की कुदरती खूबसूरती बनाए रखता है। यह बालों को असमय टूटने और सफेद होने से बचाता है।

* रोज सोने से पहले एड़ियों पर एलोवेरा जेल की मालिश करने से एड़ियां नहीं फटती हैं।

* एलोवेरा त्वचा की नमी को बनाए रखता है।

* एलोवेरा त्वचा को जरूरी मॉश्चयर देता है।

* गर्मियों में सनबर्न की शिकायत हो जाती है। एलोवेरा वाले मोश्‍चराइजर व सनस्‍क्रीन का उपयोग त्‍वचा के सनबर्न को समाप्‍त करता है।

* एलोवेरा एक बेहतरीन स्किन टोनर है। एलोवेरा फेशवॉश से त्‍वचा की नियमित सफाई से त्‍वचा से अतिरिक्‍त तेल निकल जाता है, जो पिंपल्‍स यानी कील-मुहांसे को पनपने ही नहीं देता है।
0 0

पपीते को पेट के लिए तो वरदान माना गया है........Papaya is considered a boon for the stomach.

फलों में पपीता को गुणों की खान कहा जाता है। यह पेट के लिए काफी लाभदायक है। इसके सेवन से त्वचा में भी निखार आता है। पपीता कई बीमारियों से दूर रखता है।

मोटापा, पाचनतंत्र में गड़बड़ी, कमजोर आंतें, भूख न लगने आदि तकलीफों से आप जूझ रहे हैं तो पपीता इन सभी में लाभ पहुंचाता है। पेट का ख्याल रखने के साथ साथ यह चेहरे पर भी चमक लाता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, बी, डी, प्रोटीन, कैल्शियम, लौह आदि इसे सेहत का खजाना बना देते हैं।

पपीते को पेट के लिए तो वरदान माना गया है। इसमें पेप्सिन नामक तत्व पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। पपीता का सेवन रोज करने से पाचन शक्ति में वृद्धि होती है। पका पपीता पाचन शक्ति को बढ़ाता है, भूख को बढ़ाता है, मोटापे को नियंत्रित करता है और अगर आपको खट्टी डकारें आती हैं तो पपीते का रस उसे भी बंद कर देगा। पके या कच्चे पपीते की सब्जी बना कर खाना पेट के लिए लाभकारी होता है।

पपीते का रस अरुचि, अनिद्रा, सिरदर्द, कब्ज व आंव-दस्त आदि रोगों को ठीक करता है। आपको भूख नहीं लगती या पेशाब ठीक से नहीं होता तो सुबह में नियमित रूप से पके पपीते का सेवन करें। इससे भूख भी लगने लगेगी और पेशाब से संबंधित समस्या भी दूर हो जाएगी। पपीते के रस के सेवन से खट्टी डकारें बंद हो जाती है। यह हृदय रोग, आंतों की कमजोरी आदि को भी दूर करता है। पपीते के पत्तों के उपयोग से उच्च रक्तचाप में लाभ होता है और हृदय की धड़कन ठीक रहती है। यह पौरुष को बढ़ाता है, पागलपन को दूर करता है एवं वात दोषों को नष्ट करता है। पपीते का निरंतर सेवन जख्म भी जल्द भरने में मदद करता है।

कच्चे पपीते का दूध त्वचा रोग के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। पपीते का प्रयोग लोग फेस पैक में भी करते हैं। त्वचा को ठंडक पहुंचाने वाला पपीता आंखों के नीचे के काले घेरे को दूर करता है। अगर आप कील-मुंहासों से परेशान हैं तो कच्चे पपीते के गूदे को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और जब वह सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। उसके बाद मूंगफली के तेल से हल्के हाथ से चेहरे पर मालिश करें। एक महीने तक नियमित रूप से ऐसा करने से आपको काफी लाभ होगा। पपीता कफ के साथ आने वाले खून को रोकता है और खूनी बवासीर को भी ठीक करता है। हृदय रोगियों के लिए भी पपीता काफी लाभदाक होता है।
क्या-क्या मिलता है?

प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, बी और सी के साथ ही कुछ मात्रा में विटामिन-डी भी मिलता है। पपीता पेप्सिन नामक पाचक तत्व का एकमात्र प्राकृतिक स्रोत है। इसमें कैल्शियम और कैरोटीन भी अच्छी मात्रा में मिलता है। इसके अलावा फॉस्फोरस, पोटेशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी होता है। पपीता सालभर बाजार में उपलब्ध होता है।

पपीता के गुण

पपीता पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट के रोग भी दूर होते हैं। पपीता पेट के तीन प्रमुख रोग आम, वात और पित्त तीनों में ही राहत पहुंचाता है। यह आंतों के लिए उत्तम होता है।

पपीते में बड़ी मात्रा में विटामिन-ए होता है। इसलिए यह आंखों और त्वचा के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इससे आंखों की रोशनी तो अच्छी होती ही है, त्वचा भी स्वस्थ, स्वच्छ और चमकदार रहती है।

पपीते में कैल्शियम भी खूब मिलता है। इसलिए यह हड्डियां मजबूत बनाता है।

यह प्रोटीन को पचाने में सहायक होता है।

पपीता फाइबर का अच्छा स्रोत है।

इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, कैंसर रोधी और हीलिंग प्रॉपर्टीज भी होती है।

जिन लोगों को बार-बार सर्दी-खांसी होती रहती है, उनके लिए पपीते का नियमित सेवन काफी लाभकारी होता है। इससे इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है।

इसमें बढ़ते बच्चों के बेहतर विकास के लिए ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। शरीर को पोषण देने के साथ ही रोगों को दूर भी भगाता है।
पपीते को पेट के लिए तो वरदान माना गया है........

सौंठ के लड्डू- Saunth ke laddoo

सोंठ का प्रयोग एक औषधि के रूप में अधिक किया जाता हैं। यह कटु, तीक्ष्ण, अग्निदीपक, रुचिवर्द्धक पाचक, कब्जनिवारक तथा हृदय के लिए यह काफी हितकारी है, इसके अलावा वातविकार, उदरवात, जोड़ों का दर्द, सूजन आदि रोगों में भी यह अत्यंत लाभदायक है। खासतौर पर सर्दियों में इसका सेवन लाभप्रद रहता हैं।

कितने लोगों के लिए : 10

सामग्री

500 ग्राम आटा, 300 ग्राम देसी घी, 200 ग्राम चीनी, 1 कप पानी, 1/2 टी स्पून इलायची पाउडर, 1/2 टी स्पून सौंठ पाउडर, 100 ग्राम सूखे मेवे (काजू, बादाम, चिरौंजी और किशमिश)।

विधि

एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर आटे को सुनहरा भून लें। पानी और चीनी को मिलाकर चाशनी तैयार कर लें। अब इस चाशनी में भुना हुआ आटा, सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस मिश्रण के लड्डू बना लें ठंडे हो जाने पर एयरटाइट कंटेनर में रख दें। —
0 0

दही को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।

इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को पेट की परेशानियां जैसे- अपच, कब्ज, गैस बीमारियां घेरे रहती हैं, उनके लिए दही या उससे बनी लस्सी, मट्ठा, छाछ का उपयोग करने से आंतों की गरमी दूर हो जाती है। डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है।

दही में एक ऐसा पदार्थ पाया जाता है जो रक्त में उपलब्ध कोलेस्ट्रोल को कम करता है, अतः यह हृदय रोग में लाभ पहुंचाता है।

पेट की गड़बड़ी (कब्जियत) ही सभी रोगों की जड़ है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधी क्षमता में ह्रास होता है परन्तु दही का समुचित मात्रा में सेवन प्रतिरोधी क्षमता का विकास करता है।

1- त्वचा को नर्म और साफ रखने के लिए दही में नींबू का रस मिलाकर चेहरे, गले व बाहों पर लगाने से त्वचा में चमक आती है।
2- दही में बेसन मिलाकर लगाने से त्वचा की सफाई हो जाती है। इस प्रयोग स मुंहासों में भी लाभ होता है।
3- दही में आटे का चोकर मिलाकर दस मिनट रखें। फिर इसे उबटन की तरह प्रयोग करें। इस उबटन से त्वचा को विटामिन ‘सी’ व ‘ई’ मिलता है जिससे उसमें चमक बनी रहती है।
4- दही में काली मिट्टी मिलाकर केश धोने से केश मुलायम, चमकीले व घने हो जाते हैं।
5- दही का रोजाना सेवन सर्दी और साँस की नली में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है।
6- मुंह के छालों में दही कम करने के लिए दिन में कई बार दही की मलाई लगाएं। इसके अलावा शहद व दही की समान मात्रा मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
7- अलग-अलग शैंपू और रंगों का उपयोग करने से बालों की चमक कम हो गई हैं तो दही में बेसन घोलकर बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे बाद सिर धो लें। इससे बालों की चमक लौट आएगी और बालों की रूसी की समस्या से भी आपको निजात मिलेगी।

सावधानियां

1. सायंकालीन भोजन व रात्रि में दही का सेवन नहीं करें।

2. विद्यार्थियों को परीक्षा के दिनों में दही का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। जिन छात्रों को दोपहर व सायंकाल परीक्षा का समय हो तो विशेष सावधानी रखना चाहिए। दही आलस्य लाता है।

3. खट्टा दही सेवन न करें। ताजे दही का प्रयोग करें।

4. सर्दी, खांसी, अस्थमा के रोगियों को भी दही से परहेज करना चाहिए।

5. त्वचा रोगों में दही का सेवन सावधानी पूर्वक चिकित्सक के निर्देशन में करना चाहिए।

6. मात्रा से अधिक दही के सेवन से बचना चाहिए।

7. अर्श (पाईल्स ) के रोगियों को भी दही का सेवन सावधानीपूर्वक करना चाहिए।तो ऐसी है दही ,बड़ी गुणकारी,रोगों में दवा पर सावधानी से करें प्रयोग।

8. दही सदैव ताजी एवं शुद्ध घर में मिटटी के बर्तन की बनी हो तो अत्यंत गुणकारी होती है।
0 0

श्वेतार्क ........

प्रिय मित्रो श्वेतार्क ( मदार ) से आप सब लॊग लगभग परिचित ही होगे ! इसकी तंत्र शास्त्र में बहुत उपयोगिता है / जहा इसके पुष्प भगवान् शिव को अत्यंत प्रिय है वही जिनका सूर्य अशुभ हो तो इसकी समिधा से यज्ञ करने पर सूर्य कृत कष्टों में कमी आती है ! मदार के पौधे में कही भी एक खरोच लगा दे - तत्काल दूध निकल पडेगा .. कोई भी पत्ता तोड़े तुरंत उस जगह से दूध टपकने लगेगा ! यह दूध विषाक्त होता है और प्रयोग भेद से दवाओ के निर्माण में प्रमुख घटक बनता है ! आख में पड़ने पर यह आख की पुतली को भारी हानि पंहुचा सकता है अतः इसे तोड़ते समय लोग दूध की छिटो से बहुत सावधान रहते है !
मित्रो बैगनी रंग के फूल वाला मदार बहुतायत से मिलता है ! इसे काला मदार ,कृष्ण मदार आदि नामो से भी जाना जाता है ! एक मदार ऐसा भी है जिसके फूल बिलकुल सफ़ेद होते है बस इसी पौधे की जरुरत है आप को आध्यात्म में ! जिस दिन रविपुष्य हो उस दिन इसका प्रयोग करना सिद्धि प्रद है !
इसके कुछ प्रयोग स्पष्ट कर रहा हु आशा करता हु की आप लोग अवश्य लाभान्वित होगे !

(१) रवि पुष्य के दिन प्रातः स्नान आदि करने के बाद यह सफ़ेद मदार का पौधा विधिवत ले आये इसकी मूल को जल से साफ़ कर अपने पूजा कक्ष में चौकी के ऊपर रखकर विधिवत पूजन कर ले उसके बाद (ॐ गं गणपतये नमः) मंत्र का ५ माला जप कर इसकी मूल ( जड़ ) का कुछ भाग ताबीज में करके धारण कर ले या किसी को करवा दे तो यह प्रयोग समस्त वायव्य बाधाओ - नजर , टोना तंत्र प्रयोग आदि से पूरी सुरक्षा रखता है !

(२) रवि पुष्य के दिन प्रातः स्नान आदि करने के बाद यह सफ़ेद मदार का पौधा विधिवत ले आये अब सर्वप्रथम अपनी दैनिक पूजा आदि कर ले फिर सफ़ेद मदार की मूल को देशी घी ( गाय का ) के साथ पत्थर पर चन्दन की भाति घिसते जाए और ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का मानसिक जप करते रहे जितना भी आप को पेस्ट बनाना है उतना घिस लेने के बाद उसमें शुद्ध गोरोचन मिलाकर पूरा मिक्स कर ले और तैयार पेस्ट को किसी पात्र में निकालकर धुपित कर ले और इसके सामने अपने इष्ट मंत्र की १ माला और १ माला गणेश मंत्र ॐ गं गणपतये नमः की जप कर यह लेप तिलक की भाति लगाले! यह तिलक प्रबल सम्मोहनकारी होता है ! इस लेप को रवि पुष्य के दिन बना कर तैयार कर ले जब आवश्यकता हो तिलक कर के समारोह - मीटिंग -अधिकारी के समक्ष जाए पूरा लाभ मिलता ही है बिजनेस करने वालो को तो नित्य इसका तिलक करना ही चाहिए जिससे उनको अपनी बात ग्राहकों के समक्ष रखने में अनुकूलता प्राप्त होती ही है !

(३) विधिवत रविपुष्य में प्राप्त और पूजित श्वेतार्क मूल का टुकड़ा किसी धागे के सहारे कमर में बाँधकर सम्भोग रत होने से ! यह काम शक्ति को बढ़ाते हुए , वीर्य स्तम्भन तक कर देता है ऐसा सिद्धो का मत है !
नोट - श्वेतार्क मूल को शुभ मुहूर्त में लाने की पूरी एक विधवत विधि होती है और उस तरह से लाने और प्रयोग करने पर पूर्ण लाभ प्राप्त होता ही है !

भाईयो - बहनों समय कम है साधना -प्रयोग अनंत है अपनी सुविधा अनुसार प्रयोग करे ! एक दिन में एक से अधुक प्रयोग आप अपनी सुविधा अनुसार कर सकते है ! पुनः आप सब को बता दू की दिनांक २७ अक्तूबर -२०१३ को पड़ने वाला रवि पुष्य इस वर्ष का अन्तिम रविपुष्य है !

0 0

त्वचा की देखभाल कैसे की जाए

अकसर युवा अपनी त्वचा को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं क्योंकि ऐसे मौसम में ही त्वचा पर इंफेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। वैसे आप उबटन से पा सकते हैं दमकती त्‍वचा लेकिन हम कुछ खास टिप्स युवाओं के लिए बता रहे हैं। आइए जानें टिप्स फॉर यूथ। 

आपकी जीवनशैली और खानपान आपकी त्वचा को बहुत प्रभावित करती है। जंकफूड आपकी त्वचा को डल बनाता है इसीलिए खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
चेहरे की चमक-दमक बरकरार रखने के लिए रोज चेहरे की ठीक तरह से साफ-सफाई करना जरूरी है।
हर रोज चेहरे को क्लीजिंग, टोनिंग, एक्सफोलिएशन, मॉश्चराइजिंग से सुबह-शाम धोना और साफ करना चाहिए।
धूप में जब भी बाहर निकले सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल कीजिए।
आप अपने चेहरे को ग्लो देने के लिए फेशियल भी करवा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको ये पता होना जरूरी है कि फेशियल क्लीजिंग या ट्रीटमेंट में से कौन सा आपको करवाना है।
हरी सब्जियों के पानी से चेहरा धोने से भी त्वचा में चमक आती है।
युवा लड़कियों को फेशियल करवाने से बचना चाहिए लेकिन वे पील-ऑफ करवा सकती है। इससे त्वचा को अंदरूनी तौर पर किसी तरह का नुकसान नहीं होता बल्कि चेहरे पर जमा डेड स्किन हट जाती है।
चेहरे को चमकाने के लिए फेस मास्क का प्रयोग किया जा सकता है। इसे आप घर में भी कर सकती है। फेस मास्क मौसम के हिसाब से अलग-अलग होते है। गर्मियों में कूलिंग मास्क का प्रयोग किया जाता है। खीरे और मुल्तानी मिट्टी वाले फेस मास्क चेहरे का तरोताजा बनाते हैं साथ ही ठंडक भी देते हैं।
एक चम्मच शहद में एक चम्मच पानी मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। सूख जाने पर पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा चिकनी और कोमल होगी।
पौष्टिक भोजन के साथ ही व्यायाम, एक्सरसाइज करने से भी त्वचा में प्राकृतिक निखार आएगा।
आने लाइफ स्टाइल को बदले और जल्दी सोकर जल्दी उठने से भी आप हेल्दी रहेंगे और फ्रेश महसूस करेंगी।
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए तनावमुक्त रहना भी बेहद जरूरी है। साथ ही अपनी नींद पूरी करें।
तीन-चार बादाम दूध में भिगो दें। जब फूल जाएँ तब उन्हें दूध में पीसकर लेप बना लें और रात को सोने से पहले कुछ देर तक चेहरे पर मालिश करें और सुबह पानी से चेहरा धो लें।
बेसन में थोड़ा दही मिलाकर लेप बना लें और उसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगा रहने दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा का रंग सुधरेगा तथा चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे, झुर्रियाँ आदि दूर होंगी।
दूध, शहद, संतरे का रस तथा गाजर का रस लेकर अच्छी तरह मिलाकर लेप तैयार कर लें। इससे चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करें। कुछ देर बाद चेहरा धो लें।

इन टिप्स को अपनाकर न सिर्फ आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं बल्कि तरोताजा महसूस करते हुए हेल्दी भी रहेंगी।
0 0

धूम्रपान का नकारात्‍मक असर पड़ता है इनसान की कार्यक्षमता पर

धूम्रपान का असर मानव कार्यक्षमता पर

धूम्रपान की लत हमारी सेहत के लिए कितनी खतरनाक है यह तो हम जानते ही हैं। हमें मालूम है कि धूम्रपान करने से कई बीमारियां इनसान को अपना शिकार बना लेती हैं। हृदय रोग, फेफड़े का रोग और कैंसर जैसे खतरनाक रोगों का बड़ा कारण धूम्रपान ही होता है। लेकिन, क्‍या धूम्रपान का असर केवल इनसान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ही पड़ता है। 

एक ताजा सर्वे में यह बात सामने आयी है कि धूम्रपान करने की लत न केवल सेहत, बल्कि व्‍यक्ति की कार्यक्षमता पर भी असर डालती है। यानी सिगरेट की लत इनसान पर दोहरी मार करती है। व्‍यक्ति की सेहत और काम दोनों के लिए यह आदत बुरी मानी जाती है।

इस सर्वे में पाया गया कि सिगरेट पीने के लिए लोग अपने काम से ब्रेक लेते हैं। जिससे वे रोजाना करीब 45 मिनट अपनी सीट पर मौजूद नहीं रहते। इन सबको मिलाकर वे साल में एक हफ्ते की छुट्टी के बराबर काम से नदारद रहते हैं। यानी हर बार सिगरेट पीने के लिए अपनी सीट से उठने पर अपने काम का नुकसान करते हैं।

ब्रिटेन की एक कंपनी ने अपने सर्वे में यह दावा किया है। इसमें शामिल पांच में से एक व्‍यक्ति ने माना कि सिगरेट पीने के कारण वे उन सहकर्मियों के मुकाबले कम काम कर पाते हैं जो धूम्रपान नहीं करते। धूम्रपान करने वाले लोगों ने स्‍वीकारा कि वे रोजाना काम से छह बार ब्रेक लेते हैं। और हर बार सिगरेट पीने पर वह करीब साढ़े सात मिनट खर्च करते हैं।
0 0

तुलसी के पौधे के मुरझाने का कारण

आपके घर में तुलसी के पौधे का न बढ़ पाने तथा कुछ समय बाद ही मुरझा जाने के तथ्य से पहले आपको यह जानना होगा कि आप के आसपास का वातावरण कैसा है? क्योंकि आज के इंसानी शरीर के अन्दर वातावरण को जानने की शक्ति नहीं बची है | आधुनिक जीवनशैली का मनुष्य काम। क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार के दोष से जकड़ा हुआ है |

वातावरण को जानने की शक्ति सिर्फ जानवरों तथा पक्षियों के पास ही बची हुई है | आप ध्यान से देखना जिस जगह का वातावरण नकारात्मक होता है, उस जगह पर जानवर तथा पक्षी भी नहीं जाते हैं क्योंकि इनके अन्दर नकारात्मक ऊर्जा को पहचानने की शक्ति होती है | जानवरों व पक्षियों से अधिक पेड़-पौधों में नकारात्मक ऊर्जा को जानने की शक्ति होती है |

आपके घर का वातावरण नकारात्मक ऊर्जा से भरा है तो आपके घर में तुलसी के पौधे का न बढ़ पाने व कुछ ही समय में मुरझा जाने का भी मुख्य कारण यही है |

आईये अब मैं आपको तुलसी के पौधे के विषय में समझाता हूँ | तुलसी का पौधा हमेशा पाजिटिव ऊर्जा में ही चल सकता है | तुलसी का पौधा खुद अपने आप में एक पाजिटिव ऊर्जा लिये होता है क्योंकि पांच तत्वों के अनुसार तुलसी के पौधे में अग्नि तत्व की मात्रा बहुत अधिक होती है तथा पांच तत्वों में अग्नि तत्व को प्रधान तत्व माना गया है | इसीलिये तुलसी का पौधा बहुत ही ज्यादा गर्मी लिये हुये होता है |

उदाहरण के तौर पर जब आपको सर्दी, खांसी व जुकाम हो जाता है तो तुलसी के चार पत्तों की चाय आपको तुरन्त गर्मी देकर आपके सर्दी, खांसी व जुकाम को ठीक कर देती है |
0 0

गुड के औषधीय गुण

गुड़ गन्ने से तैयार एक शुद्ध, अपरिष्कृत पूरी चीनी है। यह खनिज और विटामिन है जो मूल रूप से गन्ने के रस में ही मौजूद हैं। यह प्राकृतिक होता है। पर लिए ज़रूरी है की देशी गुड लिया जाए , जिसके रंग साफ़ करने में सोडा या अन्य केमिकल ना हो। यह थोड़े गहरे रंग का होगा।इसे चीनी का शुद्धतम रूप माना जाता है। गुड़ का उपयोग मूलतः दक्षिण एशिया मे किया जाता है। भारत के ग्रामीण इलाकों मे गुड़ का उपयोग चीनी के स्थान पर किया जाता है। गुड़ लोहतत्व का एक प्रमुख स्रोत है और रक्ताल्पता (एनीमिया) के शिकार व्यक्ति को चीनी के स्थान पर इसके सेवन की सलाह दी जाती है। आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार गुड़ का उपभोग गले और फेफड़ों के संक्रमण के उपचार में लाभदायक होता है।
- देशी गुड़ प्राकृतिक रुप से तैयार किया जाता है तथा कोई रसायन इसके प्रसंस्करण के लिए उपयोग नहीं किया जाता है, जिससे इसे अपने मूल गुण को नहीं खोना पड़ता है, इसलिए यह लवण जैसे महत्वपूर्ण खनिज से युक्त होता है।
- गुड़ सुक्रोज और ग्लूकोज जो शरीर के स्वस्थ संचालन के लिए आवश्यक खनिज और विटामिन का एक अच्छा स्रोत है।
- गुड़ मैग्नीशियम का भी एक अच्छा स्रोत है जिससे मांसपेशियों, नसों और रक्त वाहिकाओं को थकान से राहत मिलती है।
- गुड़ सोडियम की कम मात्रा के साथ-साथ पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है, इससे रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखने में मदद मिलती है।
- भोजन के बाद थोडा सा गुड खा ले ; सारा भोजन अच्छे से और जल्दी पच जाएगा।
- गुड़ रक्तहीनता से पीड़ित लोगों के लिए बहुत अच्छा है, क्योंकि यह लोहे का एक अच्छा स्रोत है यह शरीर में हीमोग्लोबिन स्तर को बढाने में मदद करता है।
- यह सेलेनियम के साथ एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।
- गुड़ में मध्यम मात्रा में कैल्शियम, फास्फोरस और जस्ता होता है जो बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।
- यह रक्त की शुद्धि में भी मदद करता है, पित्त की आमवाती वेदनाओं और विकारों को रोकने के साथ साथ गुड़ पीलिया के इलाज में भी मदद करता है।
- गुड़ शरीर को विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में मदद करता है। सर्दियों में, यह शरीर के तापमान को विनियमित करने में मदद करता है।
- यह खांसी, दमा, अपच, माइग्रेन, थकान व इसी तरह की अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निपटने में मदद करता है। - यह संकट के दौरान तुरन्त ऊर्जा देता है।
- लड़कियों के मासिक धर्म को नियमित करने यह मददगार होता है।
- गुड़ गले और फेफड़ों के संक्रमण के इलाज में फायदेमंद होता है।
- यह व्यक्ति के तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने में सहायक होता है।
- गुड़ शरीर में जल के अवधारण को कम करके शरीर के वजन को नियंत्रित करता है।
- उपरोक्त गुणों के अतिरिक्त गुड़ उच्च स्तरीय वायु प्रदूषण में रहने वाले लोगों को इससे लड़ने में मदद करता है, संक्षेप में कहें, तो गुड़ एक खाद्य पदार्थ कम, औषधि ज्यादा है।

0 0

Feetured Post

ShadiRishta.com – Best Matrimony Website in India Free

  ShadiRishta.com – Best Matrimony Website in India Free Looking for the best matrimony website in India free? 🌸 Your search ends with Sha...