विषमलैंगिक, समलैंगिक, द्विलैंगिक- straight, gay, bisexual


यदि आप दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं, तो संभवतः आप एक रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
निसंदेह, यह इस बात पर निर्भर करता है की आप कहाँ रहते हैं। पश्चिमी देशों में यह एक आम बात है की लोग अपनी किशोरावस्था में एवं वयस्क होने पर कई बॉयफ्रेंड एवं गर्लफ्रेन्ड से मिलते हैं जब तक उन्हें ऐसे साथी नहीं मिल जाते जिनके साथ वे रहने का निश्चय कर सकें या शादी कर सकें। दूसरी ओर, दक्षिणी एसिया में, लोगों के बॉयफ्रेंड एवं गर्लफ्रेन्ड होना सामान्य बात नहीं है। यहाँ आप सिर्फ अपने पति या पत्नी के साथ ही रिश्ता रख सकते हैं, आम तौर पर शादी के बाद जो अन्य लोगों द्वारा तय कराई जाती है।
यदि आपके कोई बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेन्ड हैं तो आप शायद ज़्यादा समय एक दूसरे के साथ बातें करते हुए, एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए, एक दूसरे को आलिंगन करते हुए, साथ लेटे हुए, एक दूसरे कोचूमते हुए या शायद सेक्स करते हुए बिताना चाहेंगें।
जब आप प्यार में होते हैं, तब आप अनिश्चय एवं असुरक्षा की भावना महसूस कर सकते हैं। आपके साथी क्या चाहते हैं ? क्या आप डेट कर रहे हैं या आपका रिश्ता स्थिर है या है ही नहीं ? सेक्स के बारे में आप क्या सोचते हैं ? आप कितना आगे तक जाना चाहते हैं और आप यह बात कैसे स्पष्ट रुप से बता पाएंगें ? एक नए रिश्ते में आप दोनों को एक दूसरे को जानना होता है और अपने तरीके से महसूस करना होता है। आप अपना समय लें। यदि अब भी आप इन बातों को लेकर अनिश्चित हैं तो प्रसन्नचित होकर इस बारे में बात करने की कोशिश करें। अक्सर आप पाते हैं की दूसरे व्यक्ति भी वैसे ही सोच रहे होते हैं।
और फिर आता है सेक्स
आप एक रिश्ते में हैं - डेट कर रहे हैं, आपका रिश्ता स्थिर है - पर क्या आप सेक्स भी करते हैं ? ज़रुरी तो नहीं है। सेक्स करना तभी शुरु करें जब आप इसके लिए तैयार हों। एक दूसरे को जानें, और पता करें की आपके साथी इस बारे में क्या सोचते हैं। यदि आप सेक्स करना चाहते हैं, तो क्या एक जैसे कारणों के लिए करना चाहते हैं ? कुछ लोग सिर्फ सेक्स का आनन्द प्राप्त करने के लिए सेक्स करते हैं। दुसरे लोग एक प्यार भरे रिश्ते की शुरुआत के लिए सेक्स करते हैं। और कुछ लोग शादी से पहले सेक्स करने में विश्वास ही नहीं रखते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए मेकिंग लव भाग देखें।
विषमलैंगिक, समलैंगिक, द्विलैंगिक
लड़के एवं लड़कियों के बीच रिश्ते होना बहुत ही आम बात है। पर लड़कों का लड़कों के साथ एवं लड़कियों का लड़कियों के साथ भी रिश्ता हो सकता है। और कुछ लोग दोनों लड़कों एवं लड़कियों की तरफ़ आकर्षित होते हैं।
0 0

1 comment:

Thanks to visit this blog, if you like than join us to get in touch continue. Thank You

Feetured Post

A woman should sleep on the left side of a man - बिस्तर पर औरत को मर्द की बायी और लेटना चाहिए,

A woman should sleep on the left side of a man. We do most of our work with our right hand, so a man's right hand should remain free wh...