25 August 2024

मैट्रिमोनियल साइट्स पर आंख बंद करके भरोसा ना करें Do not blindly trust matrimonial sites

 एक को औरत को अपने मर्द से भरपूर सम्भोग चाहिए होता है और पति भी उसके शरीर का दीवाना होता है , पूरा संसार इसी तरह चल रहा है लेकिन पहले ये सब काम मर्यादा में रहकर किये जाते थे लेकिन अब मर्यादा की सीमा खत्म हो चुकी है।


मैट्रिमोनियल साइट्स पर आंख बंद करके भरोसा ना करें Do not blindly trust matrimonial sites

मैं बक्सर, बिहार का रहने वाला। काम के सिलसिले में पहले दिल्ली और अब बैंगलोर में हूँ। बचपन से सुनते आए हैं कि लड़के लड़कियों के पीछे भागते हैं, लेकिन अब समय बदल गया है। अब लड़कियां भी पागल हुई हैं। मैं अपनी सच्ची कहानी साझा करना चाहता हूँ।


32 साल की उम्र में मैंने मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपनी प्रोफाइल बनाई, क्योंकि जब शादी की उम्र थी, तब जिम्मेदारियों तले दब गए थे। पैसा कमाना और बहन की शादी करना प्राथमिकता थी। मैंने करीब 70 लड़कियों को रिक्वेस्ट भेजा, जिसमें से कुछ ने ही स्वीकार किया।

एक दिन रिया नाम की लड़की का रिक्वेस्ट आया। वह बिहार की थी, सुंदर थी, और हमारी बातचीत आगे बढ़ी। हमने नंबर शेयर किए और मिलने का निर्णय लिया। 32 साल की उम्र में पहली बार किसी लड़की से मिलने गया। रिया गुलाबी कुर्ती में बेहद सुंदर लग रही थी। हम मिले, बातें कीं, और धीरे-धीरे मुझे उससे प्यार हो गया।

रिया ने कहा कि वह शादी मुझसे ही करेगी, लेकिन अभी समय चाहिए। मैंने सोचा, ठीक है। फिर उसने कहा कि हमारे बीच शारीरिक संबंध नहीं हैं, लेकिन जल्द ही होंगे। एक दिन उसने खुद के पैसे से होटल बुक किया और मुझसे कहा कि शादी के बाद जो होता है, वह हम अभी कर सकते हैं। मैंने उसकी बात मान ली और हमने संबंध बनाए।

हमारे बीच झगड़े भी होने लगे। हर बार उसे मनाने की कीमत चुकानी पड़ती। पिज्जा, आइसक्रीम, महंगे गिफ्ट्स और बहुत कुछ। वह कहती कि हम पति-पत्नी की तरह हैं, तो मेरे लिए इतना तो कर ही सकते हैं। मैं अपनी भावनाओं में बहकर उसके लिए सब कुछ करता रहा।

एक दिन ऑफिस में एक नया लड़का मिला, जो पटना का था। वह अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ करने लगा। मैंने उसकी गर्लफ्रेंड की फोटो देखी और मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई। वह रिया ही थी। मैंने उसे सच बताया और सबूत दिखाए। उसने भी सच्चाई जानने के बाद रिया को छोड़ दिया।

इस घटना के बाद हमें एहसास हुआ कि मैट्रिमोनियल साइट्स पर भरोसा करना मुश्किल है। हमने अपने दोस्तों से यह बात साझा की और पाया कि कई लोग इसी तरह धोखा खा चुके हैं। लड़कियां अपने फायदे के लिए शॉर्ट टर्म रिलेशनशिप बनाती हैं।

सभी लड़कियां ऐसी नहीं होतीं, लेकिन कुछ का मकसद केवल पैसे और शारीरिक जरूरतें पूरी करना होता है। मेरी यह कहानी साझा करने का मकसद है कि लोग सतर्क रहें और इन साइट्स पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।

आपकी प्रतिक्रिया हमें कमेंट्स में बताएं। क्या आपके या किसी जानने वाले के साथ ऐसा हुआ है ? 

No comments:

Post a Comment

Thanks to visit this blog, if you like than join us to get in touch continue. Thank You

Live Traffic Feed

Feetured Post

पति-पत्नी का सच्चा प्यार, Real love of a husband and wife

 पति-पत्नी का सच्चा प्यार, Real love of a husband and wife एक आदमी ने एक बहुत ही खूबसूरत लड़की से शादी की। शादी के बाद दोनो की ज़िन्दगी बहुत प...