17 August 2024

Dashnam Gosavi or Goswami Samaj

ब्राह्मणों द्वारा पूजित 'दशनामी गोस्वामी संप्रदायका संबंध आदि शंकराचार्य से हैं, उन्होंने अपनी पांचों इन्द्रियों को वश में कर लिया था इसलिए वे गोस्वामी कहलाए। गो का एक अर्थ इन्द्रियां होता है और स्वामी का अर्थ उनको वश में करने वाला होता है। इस प्रकार गोस्वामी का अर्थ पांचों इन्द्रियों को वश में करने वाला होता है।
 दशनामी गोस्वामी संप्रदाय स्थान विशेष और वेद से संबंध रखता है। इनमें शंकराचार्यमहंतआचार्य और महामंडलेश्वर आदि होते हैं। यह धर्म रक्षकों का संप्रदाय है।
दशनामी गोस्वामी संप्रदाय के 10 नाम : गिरीपर्वतसागरपुरीभारतीसरस्वतीवनअरण्यतीर्थ और आश्रम।
13 अखाड़े :
तेरह अखाड़ों में से जूना अखाड़ा इनका खास अखाड़ा है। इसके अलावा अग्नि अखाड़ाआह्वान अखाड़ानिरंजनी अखाड़ाआनंद अखाड़ामहानिर्वाणी अखाड़ा एवं अटल अखाड़ा आदि सभी शैव से संबंधित है। वैष्णवों में वैरागीउदासीनरामादंन और निर्मल आदि अखाड़ा है।

दशनामी व्यक्तित्व :
शंकराचार्य से सन्यासियों के दशनामी सम्प्रदाय का प्रचलन हुआ। शंकराचार्य ने चार मठ स्थापित किए थे जो 10 क्षेत्रों में बंटें थे जिनके एक-एक मठाधीश थे। दशनामियों को धर्म की सबसे ज्यादा समझ होती है। शंकराचार्य के काल में ब्राह्मणजन उन्हीं से दीक्षित और शिक्षित होते थे। साधुओं के इस समाज की हिन्दू धर्म में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा है। इस समाज में अदम्य साहस और नेतृत्व शक्ति होती है।

दशनामी सम्प्रदाय के साधु प्रायः भगवा वस्त्र पहनतेएक भुजवाली लाठी रखते और गले में चौवन रुद्राक्षों की माला पहनते हैं। हर सुबह वे ललाट पर राख से तीन या दो क्षैतिज रेखाएं बना लेते। तीन रेखाएं शिव के त्रिशूल का प्रतीक होती हैदो रेखाओं के साथ एक बिन्दी ऊपर या नीचे बनातेजो शिवलिंग का प्रतीक होती है। इनमें निर्वस्त्रधारियों को नागा बाबा कहते हैं। इस संप्रदाय के लोग अभिवादन एवं तपस्या में " नमो नारायणका प्रयोग करते हैं।

कौन किस कुल से संबंधित है जानिए...
1.गिरी, 2.पर्वत और 3.सागर। इनके ऋषि हैं भ्रुगु।
4.पुरी, 5.भारती और 6.सरस्वती। इनके ऋषि हैं शांडिल्य।
7.वन और 8.अरण्य के ऋषि हैं कश्यप।
9.तीर्थ और 10. आश्रम के ऋषि अवगत हैं।

पक्के साधु :
ऐसे साधु जो अब समाज को त्यागकर साधना में लीन रहना चाहते हैं उनको दीक्षित किया जाता है। आचार्य आदि शंकराचार्य द्वारा संन्यासियों की पहले से चली  रही परंपरा को जब संगठित किया तो उसे नाम दियादशनामी साधु संघ।
दीक्षा के समय प्रत्येक दशनामी जैसा कि उसके नाम से ही स्पष्ट हैनिम्न नामोंगिरीपुरीभारतीवनअरण्यपर्वतसागरतीर्थआश्रम या सरस्वती नाम के साधु समाज के साधु किसी एक नाम और परंपरा के साधु बनकर सात में से किसी एक अखाड़े के सदस्य बनते हैं।

दशनामी साधुओं में मंडलेश्वर और नागा पद होते हैं। उनमें भी शास्त्रधारी और अस्त्रधारी महंत होते हैं। शास्त्रधारी शास्त्रों आदि का अध्ययन कर अपना आध्यात्मिक विकास करते हैं तथा अस्त्रधारी अस्त्रादि में कुशलता प्राप्त करते हैं।

चार आध्यात्मिक पद:- 1.कुटीचक, 2.बहूदक, 3.हंस और सबसे बड़ा 4.परमहंस। नागाओं में परमहंस सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। नागाओं में शस्त्रधारी नागा अखाड़ों के रूप में संगठित हैं। इसके अलावा नागाओं में औघड़ीअवधूतमहंतकापालिकशमशानी आदि भी होते हैं।

नागा उपाधियां :
चार जगहों पर होने वाले कुंभ में नागा साधु बनने पर उन्हें अलग-अलग नाम दिए जाते हैं। इलाहाबाद के कुंभ में उपाधि पाने वाले को 1.नागाउज्जैन में 2.खूनी नागाहरिद्वार में 3.बर्फानी नागा तथा नासिक में उपाधि पाने वाले को 4.खिचडिया नागा कहा जाता है। इससे यह पता चल पाता है कि उसे किस कुंभ में नागा बनाया गया है।

नागाओं के अखाड़ा पद : नागा में दीक्षा लेने के बाद साधुओं को उनकी वरीयता के आधार पर पद भी दिए जाते हैं। कोतवालपुजारीबड़ा कोतवालभंडारीकोठारीबड़ा कोठारीमहंत और सचिव उनके पद होते हैं। सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पद महंत का होता है।

No comments:

Post a Comment

Thanks to visit this blog, if you like than join us to get in touch continue. Thank You

Live Traffic Feed

Feetured Post

बेटियों को पालने का सुख जितना अनमोल है, उनकी विदाई का दुख भी उतना ही गहरा होता है -As precious as the joy of raising daughters is, the pain of their departure is equally deep

 बेटियों को पालने का सुख जितना अनमोल है, उनकी विदाई का दुख भी उतना ही गहरा होता है -As precious as the joy of raising daughters is, the pain...